फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The officers waited all day, not a single consumer reached with a complaint

अधिकारी दिनभर करते रहे इंतजार, एक भी उपभोक्ता शिकायत लेकर नहीं पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The officers waited all day, not a single consumer reached with a complaint
बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की एक बैठक बुधवार को सेक्टर 8 स्थित यूएचबीवीएन कार्यालय में हुई। अधिकारी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक उपभोक्ताओं का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। बैठक में उपभोक्ताओं के न आने का कारण यह भी माना जा रहा है कि उपभोक्ताओं तक बैठक होने की जानकारी समय पर नहीं पहुंच पा रही।
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से ये तर्क दिया जा रहा है कि त्योहारी सीजन की वजह से उपभोक्ता नहीं आ रहे। ज्ञातव्य हो कि इससे पहले गत 18 अक्तूबर को भी सीजीआरएफ द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत को लेकर बैठक की गई थी। जिसमें पूरे दिन में मात्र पांच उपभोक्ता ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। सीजीआरएफ द्वारा हर महीने शिकायतों की सुनवाई के लिए खुली अदालत लगाई जाती है, जिसमें लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखते हैं व उनका निपटारा किया जाता है।
विज्ञापन

त्योहारों की वजह से नहीं आ रहे उपभोक्ता
सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके शर्मा ने बताया कि दिवाली सीजन के त्योहारों के चलते उपभोक्ता शिकायत लेकर नहीं पहुंच रहे। 18 नवंबर को जिला स्तर पर पूरे सर्कल की शिकायत निवारण बैठक आयोजित की जा सकती है। हमारा मुख्य उद्देश्य रहता है कि किसी भी उपभोक्ता को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed