फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The nuances of the art students are learning

विद्यार्थी सीख रहे कला की बारीकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The nuances of the art students are learning
हरियाणा कला परिषद द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अलग-अलग विधाओं की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। जिसमें विद्यार्थी कला के गुर सिखते हुए संस्कृति से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को हरियाणवी नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निनाद कथिक नृत्यशाला के प्रशिक्षक सन्नी कुमार द्वारा विद्यार्थियों को हरियाणवी नृत्य के गुर सिखाते हुए प्रस्तुतियां तैयार करवाई गई। 12 जून को कार्यशाला के समापन पर नन्हें प्रतिभागी हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करने के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय मदर टेरेसा मार्डन पब्लिक स्कूल में देव सक्सेना द्वारा 27 मई से 15 जून तक 20 दिवसीय कत्थक नृत्य कार्यशाला लगाई जा रही है, जिसमें प्रतिभागी कत्थक नृत्य की बारीकियों को सीखकर कार्यशाला के समापन पर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विकास कुमार द्वारा तथा तुलसीदास मैमोरियल स्कूल में सुभाष कुमार सैम द्वारा नृत्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं में न केवल प्रतिभागी नृत्यों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में भी सहयोग दे रहे हैं। विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए अलग अलग विद्यालयों में संगीत, अभिनय तथा चित्रकला की कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है। इसके अलावा कला कीर्ति भवन में भी एक माह की निशुल्क कार्यशाला आयोजित की गई है, जिसमें हरियाणवी नृत्य, अभिनय, हरमॉनियम, ढोलक, गायन तथा चित्रकला का प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संजय भसीन ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में केवल युवा पीढ़ी ही नहीं, बल्कि 10 वर्ष से 70 वर्ष की आयु के प्रतिभागी कला से जुड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अलावा लाडवा, पिहोवा, पानीपत, करनाल, शाहाबाद आदि से भी प्रतिभागी कला कीर्ति भवन की कार्यशाला का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed