फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The next six days will be the hottest ever

आगामी छह दिनों में अब तक के सबसे अधिक गर्म रहेंगे दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The next six days will be the hottest ever
दो दिन की राहत के बाद अब गर्मी फिर से सताने वाली है। इस सीजन में अभी तक अधिकतम पारा 42.05 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा है, लेकिन आगामी सप्ताह में मौसम विभाग की ओर से अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार होने की संभावना जताई जा रही है। तापमान बढ़ने से जहां गर्मी खूब सताएगी, वहीं दोपहर के समय लू के थपेड़े परेशान करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी दोपहर बाद पारा 38.05 डिग्री तक पहुंच जाने से गर्मी सताने लगी। हालांकि दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलती रही, लेकिन असर कम ही देखने को मिला। दोपहर के समय लोग पार्कों में पेड़ों की छांव का सहारा लिए नजर आए। शाम के समय गर्मी ने नरमी बरती तो लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर पर शाम के समय बच्चे व बड़े घूमने पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को संभावित अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं रविवार को 40/24, सोमवार को 41/24, मंगलवार 41/24, बुधवार 42/24, वीरवार 44/26 और शुक्रवार को 44/26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed