{"_id":"698cdf6fe4005d66c60bb56e","slug":"the-municipal-council-launched-an-anti-encroachment-drive-near-the-district-civil-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149953-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नगर परिषद ने जिला नागरिक अस्पताल के पास चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नगर परिषद ने जिला नागरिक अस्पताल के पास चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान को जब्त करते नप टीम।
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत जिला नागरिक अस्पताल के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने कार्रवाई न करने की गुहार लगाई और इसका विरोध किया।
नगर परिषद के पास जिला नागरिक अस्पताल के आसपास अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें लगातार पहुंच रही थीं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भी दो दिन पहले ही नगर प्रशासन को अस्पताल के आसपास से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, ताकि राहगीरों को सुविधा मिल सके और कोई हादसा न हो।
परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे तक अभियान चलाया। कई रेहड़ी व फड़ी वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि नगर परिषद उनसे रोजी रोटी छीन रहा है। प्रशासन ने न पहले कोई सूचना दी और न ही सामान उठाने का मौका दिया गया। परिषद के अधिकारियों ने कहा कि सभी दुकानदारों को पहले से ही सूचना दी गई है कि अतिक्रमण न किया जाए। अवैध तौर पर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चलाए अभियान का नहीं रहा कोई असर
नगर परिषद ने पिछले करीब 10 दिन के दौरान ही दो बार अतिक्रमण अभियान चलाया लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। शहर के मुख्य बाजार, छोटा बाजार आदि क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई थी जिसका दुकानदारों ने कड़ा विरोध भी किया था। परिषद की टीम के जाते ही पहले जैसे हालात हो गए। इन बाजारों से पैदल राहगीर का निकलना भी दुभर है।