{"_id":"6a14bb31ea5ac94850026da9","slug":"the-minister-arrived-in-an-escort-vehicle-instead-of-a-convoy-kurukshetra-news-c-18-knl1018-914424-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: काफिले के बजाय एस्कॉर्ट गाड़ी से पहुंचे मंत्री...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: काफिले के बजाय एस्कॉर्ट गाड़ी से पहुंचे मंत्री...
Tue, 26 May 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 26 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा काफिले के बजाय एस्कॉर्ट गाड़ी में बैठकर करनाल पहुंचे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम की अपील पर उन्होंने पेट्रोल बचाने की दिशा में अपनी सरकारी गाड़ी छोड़कर एस्कॉर्ट में ही सफर करने का निर्णय लिया है। ताकि आम लोगों को भी ईंधन बचत के प्रति जागरूक किया जा सके।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर पश्चिम एशिया के युद्ध से पैदा हुए हालात हैं। इससे तेल की उपलब्धता में दिक्कत आ रही है। बेहतर प्रबंधन के जरिए देश इस स्थिति का सामना कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि तेल का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करें। संवाद