फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The middle aged jumped into the Markanda river, died

Kurukshetra News: अधेड़ ने मारकंडा नदी में लगाई छलांग, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The middle aged jumped into the Markanda river, died
शाहाबाद। मृतक लखबीर सिंह का फाइल फोटो।
शाहाबाद। मारकंडा नदी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय लखबीर सिंह काका निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद के रूप में हुई है। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उसे छलांग लगाते देख बचाने का प्रयास भी किया, मगर सफल नहीं हो पाए। बाद में उसका शव गोशाला पुल के नजदीक से बरामद हुआ। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 में दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस भिजवाया। बताया जा रहा है कि वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसके चाचा लखबीर सिंह को करीब 1.5 वर्ष पहले अधरंग हो गया था। उनके बड़े बेटे की मौत भी 2016 में सड़क हादसे में हो गई थी, जबकि छोटा बेटा शारीरिक तौर पर अक्षम है। इन्हीं बातों की चिंता से वह पिछले कई दिनों से तनाव में था। उन्होंने मारकंडा नदी पर बने पुल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उधर, थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed