{"_id":"682e315fbcc0cd959d0a9d3f","slug":"the-message-of-yoga-will-come-out-from-dharmadhara-on-21st-in-the-presence-of-chief-minister-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135997-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 21 को धर्मधरा से निकलेगा योग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 21 को धर्मधरा से निकलेगा योग का संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्म धरा कुरुक्षेत्र से 21 जून को योग का संदेश निकलेगा। इसके लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे जबकि प्रदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे योग साधक नया कीर्तिमान बनाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है तो वहीं योग साधकों में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री या योग के जाने माने आचार्य भी शिरकत कर सकते हैं। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य ने बुधवार को जिला सचिवालय में कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह ने तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से विद्यार्थी, शिक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी वर्कर, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम, आशा वर्कर, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग संस्थान, रेडक्रॉस, नेहरू युवा केंद्र, खेल विभाग, पंच, सरपंच, मनरेगा, आर्ट आफ लिविंग, हार्टफुलनेस, ब्रह्माकुमारी, जिला प्रशासन के सभी विभाग सहित आम नागरिक हजारों की संख्या में पहुंचेंगे।
19 को फाइनल रिहर्सल ः 21 जून को राज्य स्तरीय योग दिवस से पहले 19 जून को फाइनल रिहर्सल की जाएगी और 20 जून को योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए 30 मई से पहले सभी स्कूलों मेंं विद्यार्थियों को योग शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीआई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रात: 6 बजे से लेकर 7:30 बजे तक रहेगा।