फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The message of the holy book Gita is reaching from the holy land of Kurukshetra: Manohar

कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पहुंच रहा है पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The message of the holy book Gita is reaching from the holy land of Kurukshetra: Manohar
कुरुक्षेत्र। अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवा आश्रम ट्रस्ट में आयोजित सम्र्पूण गीता प्रवचन अमृत वर्षा
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं। इसी पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। यह उपदेश आज भी संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रासंगिक है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को देर सायं अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवा आश्रम ट्रस्ट में आयोजित संपूर्ण गीता प्रवचन अमृत वर्षा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सद्गुरु महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज, विधायक सुभाष सुधा, विधायक रामकरण काला, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान ने मंत्रोच्चारण के बीच संपूर्ण गीता प्रवचन अमृत वर्षा का शुभारंभ किया और इस दौरान चार धाम चंडी शिला पूजन व आरती में भी भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेवा कार्यों के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सद्गुरु महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के प्रयास से कुरुक्षेत्र में संपूर्ण गीता अमृत वर्षा का आयोजन करना एक धार्मिक कार्य है। इस प्रकार के धार्मिक कार्यों से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश लोगों तक पहुंचेंगे और लोगों में अच्छे विचार पैदा होंगे। इतना ही नहीं सद्गुरु महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के प्रयास से देश-विदेशों में भी पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आमजन मानस तक पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में सद्गुरु महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों का गुणगान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, समाजसेवी प्रदीप झाम, सौरव चौधरी, डाॅ. शकुंतला शर्मा, सुरेश सैनी कुक्कु, जय भगवान सिंगला, विष्णुदत्त शर्मा, रामेश्वर शर्मा, कमलकांत, केवल राम शर्मा, तारा चंद तायल, नानक चंद गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विशाल गुप्ता, सुदेश यादव, दया किशन गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed