फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The message of the Gita resonated from the holy city to more than 50 countries.

Kurukshetra News: धर्मनगरी से गूंजा 50 से अधिक देशों तक गीता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The message of the Gita resonated from the holy city to more than 50 countries.
कुरुक्षेत्र। वैश्विक गीता पाठ के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव को गीता की प्रति भेंट करते गीता म
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को केशव पार्क में जिले के विभिन्न स्कूलों के 21 हजार बच्चों ने वैश्विक गीता पाठ किया। धर्मनगरी से गूंजा गीता का संदेश दुनियाभर में पहुंचा और 58 देशों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इससे पूरी धर्मनगरी गीतामयी हो उठी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों के लिए मंगलवार को विशेष अवकाश का एलान किया। उन्होंने कहा कि आज की शुभ तिथि पर 5163 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की ओर से अर्जुन को श्रीमद्भगवद् गीता का दिव्य उपदेश दिया गया जिसका संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए पथ प्रदर्शक है। गीता पाठ का महत्व केवल धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी है। जो गीता पाठ करते हैं वे क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार से ऊपर उठ जाते हैं।
विज्ञापन

गीता का हर श्लोक हमें जीवन जीने की नई प्रेरणा देता है। गीता केवल अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण जी के बीच का संवाद ही नहीं है, यह हमारे हर प्रश्न का समाधान करती है। गीता हमें सिखाती है कि सुख-दु:ख, सफलता-असफलता, लाभ-हानि जीवन का हिस्सा हैं। इनसे विचलित हुए बिना हमें समभाव बनाए रखना चाहिए। यदि हर व्यक्ति इस शिक्षा को अपने जीवन में उतारे, तो आपसी संघर्ष और तनाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ही हम गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मना रहे हैं। उन्होंने 2014 में अमेरिका की अपनी प्रथम यात्रा के दौरान 19 सितंबर 2014 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को महादेव देसाई की ओर से लिखित पुस्तक द गीता अकॉर्डिंग टू गांधी भेंट की थी। इस अद्भुत पहल से प्रेरित होकर हम 2016 से वार्षिक गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का संदेश कालातीत है यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान योग गुरु रामदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद व बाबा भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर हरियाणा गो सेवा आयोग चेयरमैन श्रवण गर्ग, सरस्वती बोर्ड उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, चेयरमैन जयदीप आर्य, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, विवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, स्वामी संपूर्णानंद महाराज, आयुष विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान, अशोक रोशा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

युवा पीढ़ी को सुसंस्कार देने का ग्रंथ गीता : ज्ञानानंद
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता जयंती के दिन केशव पार्क में 21 हजार विद्यार्थी वैश्विक गीता पाठ कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के 114 खंडों के एक लाख 800 विद्यार्थी, 50 से ज्यादा देशों में भी वैश्विक गीता पाठ को लाखों-करोड़ों लोग देख रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि आमजन तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाया जाए, क्योंकि पवित्र ग्रंथ गीता में हर समस्या का समाधान है और यह ग्रंथ कर्म करने का संदेश देता है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश धारण करने पर युवा पीढ़ी के चरित्र, आत्मविश्वास और कॅरिअर को आगे बढ़ाने का मार्ग मिलता है।

कुरुक्षेत्र। वैश्विक गीता पाठ के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव को गीता की प्रति भेंट करते गीता म

कुरुक्षेत्र। वैश्विक गीता पाठ के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव को गीता की प्रति भेंट करते गीता म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed