Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The message of saving the folk art Sanjhi reached millions of people.

Kurukshetra News: करोड़ों लोगों तक पहुंचा लोककला सांझी को बचाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The message of saving the folk art Sanjhi reached millions of people.
कुरुक्षेत्र। विरासत हेरिटेज में उत्सव के दौरान  सांझी तैयार करती महिला। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा की लोककला सांझी को बचाने के लिए विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित पांचवें सांझी उत्सव में 100 से अधिक महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विरासत हेरिटेज विलेज की लोककला सांझी को बचाने की मुहिम रंग लाई। 21 सितंबर से 10 दिन तक चली यह मुहिम सोशल मीडिया के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंची।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक अभिनव पूनिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक लाख 71 हजार से अधिक के पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन सुमन सैनी उपाध्यक्ष राज्य बाल विकास परिषद और भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा एवं एएचए प्रतिनिधि प्रो. दिनेश चहल ने किया। उन्होंने बताया कि 10 दिन तक चले इस सांझी उत्सव को स्कूल के हजारों विद्यार्थियों ने देखा। इसके अतिरिक्त अनेक कला प्रेमियों और लोककला पर पीएचडी करने वाले छात्रों ने सांझी कला की डॉक्यूमेंटेशन की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र का अभियान रंग लाया। सोशल मीडिया पर 11.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसका अवलोकन किया। इसमें हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने सांझी प्रतियोगिता में भाग लिया।

कुरुक्षेत्र। विरासत हेरिटेज में उत्सव के दौरान  सांझी तैयार करती महिला। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। विरासत हेरिटेज में उत्सव के दौरान  सांझी तैयार करती महिला। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed