फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The maximum temperature reached 26 degrees

Kurukshetra News: 26 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature reached 26 degrees
कुरुक्षेत्र। देर शाम तक की बनी रही सूर्य देव की चमक। संवाद
कुरुक्षेत्र। दो दिन की धुंध के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। मौसम में अचानक बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

लगातार बदलते मौसम ने आम लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सप्ताहभर के दौरान मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ा दी हैं। बदलते मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा गया। अचानक बढ़ी गर्मी और धूप से यह वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या : जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में सामान्यत: रोजाना लगभग 60 मरीज आते थे, जो अब बढ़कर 100 से 120 तक पहुंच गए हैं। वहीं फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। पहले ओपीडी में लगभग 300 मरीज आते थे, जो अब 450 तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

साफ रहेगा मौसम : डॉ. ममता

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि सप्ताहभर मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ते हुए 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
आहार का रखें ख्याल : डॉ. अनिल

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल त्यागी ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी और धूप से बचाने के लिए हल्के कपड़े पहनाएं, पर्याप्त पानी पीएं और संतुलित आहार दें। मौसम में बदलाव से वायरल फीवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

कुरुक्षेत्र। देर शाम तक की बनी रही सूर्य देव की चमक। संवाद

कुरुक्षेत्र। देर शाम तक की बनी रही सूर्य देव की चमक। संवाद

कुरुक्षेत्र। देर शाम तक की बनी रही सूर्य देव की चमक। संवाद

कुरुक्षेत्र। देर शाम तक की बनी रही सूर्य देव की चमक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed