फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The matter of sunflower purchase reached the meeting of the District Grievance Redressal Committee.

Kurukshetra News: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचा सूरजमुखी खरीद का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The matter of sunflower purchase reached the meeting of the District Grievance Redressal Committee.
कुरुक्षेत्र। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शाहाबाद अनाज मंडी के किसान अपनी सूरजमुखी फसल की सरकारी खरीद संबंधी गंभीर समस्या को लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार को बताया कि आढ़तियों द्वारा 2.5 फीसदी आढ़त से कम पर सरकारी खरीद में सहयोग न करने का लिखित फरमान जारी किया गया है, इससे सरकारी खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि इस वर्ष जिले में लगभग 37,443 एकड़ भूमि में सूरजमुखी की फसल की पैदावार हुई है, जिसमें करीब 80 फीसदी हिस्सा शाहाबाद ब्लॉक का है। ऐसे में केवल एक दुकान पर खरीद करना किसी भी प्रकार से संभव नहीं है, साथ ही सरकारी खरीद का समय भी मात्र 30 दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

किसानों ने मांग रखी कि खरीद व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तुरंत प्रभाव से खरीद प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए तथा पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार समिति के अध्यक्ष मंत्री जी ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि किसान अपनी शिकायत उपायुक्त को दर्ज करवाएं, उसके बाद ही आगे विचार किया जाएगा, इसके बाद किसानों ने कहा कि वे जल्द ही अपनी कोर कमेटी की बैठक बुलाकर अगली रणनीति तय करेंगे, ताकि सूरजमुखी की सरकारी खरीद को सुचारू रूप से शुरू करवाया जा सके।

किसानों ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि किसानों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर राकेश कुमार बैंस, जसबीर सिंह मामू माजरा तथा उपकार सिंह नलवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed