फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The matter of embezzlement and embezzlement of government money by showing crops being sold has heated up again.

Kurukshetra News: फसल बिकी दिखाकर सरकारी पैसे के गबन करने व कराने का मामला दोबारा गरमाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The matter of embezzlement and embezzlement of government money by showing crops being sold has heated up again.
शाहाबाद। मेरी फसल मेरे ब्योरा पोर्टल पर गलत तरीके से फसल दर्ज कर सरकारी पैसे के गबन करने व कराने का मामला दोबारा गरमा गया। इस मामले को लेकर शनिवार को भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस को दी गई शिकायत पर कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई थी कि राकेश बैंस ने सोमवार को एक और शिकायत उपायुक्त को भेजी है। उसके बाद हरियाणा मार्केट कमेटी बोर्ड के डीएमईओ राजीव चौधरी और सीएम फ्लाइंग अंबाला टीम कार्यालय में जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार की शिकायत में राकेश बैंस ने उपायुक्त को लिखा कि ई-खरीद पोर्टल पर दिखाई जा रही धान के कोटे व मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज जमीन के गलत दस्तावेज तैयार करके फसल बिकी दिखाकर सरकारी पैसे के गबन करवाने में अधिकारी भी सेलर मालिकों के साथ शामिल है। उन्होंने लिखा कि विभाग के अधिकारी उनके द्वारा दी गई शिकायत को झूठा साबित करना चाहते हैं। उन्होंने शिकायत में लिखा कि रविवार बीती रात कुछ अधिकारियों ने उपरोक्त विषय की चल रही जांच के संबंध में सेलरों की पीवी के आदेश को लेकर सेलरों के कोटे पूरे कराने के लिए मंडी पर बाहरी धान ले जाने वाली जीपीएस लगी गाड़ियों के मंडी गेटों पर खाली गाड़ियों के गेट पास काटे हैं।
विज्ञापन

कई भरी हुई गाड़ियों को सेलर से दोबारा घुमाकर पुन: गेट पास काटे जा रहे हैं। कई गाड़ियों में धान के थैले कम है और गाड़ी में अधिक धान दिखाकर गेट पास काटे जा रहे है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद बीती रात मौके पर जाकर की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद पहुंचे अधिकारी
सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि वह मामले में सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं। तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed