फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The marriage of Tulsi and Shaligram took place amidst auspicious songs and Vedic chanting.

Kurukshetra News: मंगल गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ तुलसी-शालिग्राम का विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The marriage of Tulsi and Shaligram took place amidst auspicious songs and Vedic chanting.
पिपली। श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली में तुलसी विवाह के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्वयं
कुरुक्षेत्र। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर जिलेभर में मंगलवार को तुलसी विवाह का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने तुलसी-शालिग्राम का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करवाया। मंदिर प्रांगण मंगल गीतों, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारों से गूंज उठा जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और शांतिमय हो गया।
विज्ञापन


तुलसी विवाह के लिए मंदिरों और घरों में सुंदर मंडप सजाए गए। विवाह की रस्मों में कन्यादान, वरमाला और सात फेरे जैसे पारंपरिक विधान भी शामिल रहे। भक्तों ने दीप जलाकर और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और वैवाहिक जीवन में शांति की कामना की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विशेष रूप से 16 शृंगार कर कार्यक्रम में भाग लिया। अविवाहित युवतियों ने श्रेष्ठ जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए व्रत रखा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है, इस कारण लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु सुबह से शाम तक मंदिरों में पहुंचे और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

पिपली। श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली में तुलसी विवाह के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्वयं

पिपली। श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली में तुलसी विवाह के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed