फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The main office of the Haryana Committee will be equipped with state-of-the-art facilities, the selection of curtains will be very special.

Kurukshetra News: अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा हरियाणा कमेटी का मुख्य कार्यालय, परदे का चयन होगा बेहद खास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The main office of the Haryana Committee will be equipped with state-of-the-art facilities, the selection of curtains will be very special.
कुरुक्षेत्र। एचएसजीएमसी मुख्यालय भवन निर्माण के लिए ​शिलान्यास करते  प्रधान जगदीश सिंह झींडा । 
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का मुख्यालय अब गुरद्वारा साहिब पातशाही पहली में तैयार होगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसके लिए परदे का चयन भी बेहद खास तौर से किया जाएगा। जत्थेदार करतार सिंह जब्बर कार्यालय भवन का शिलान्यास कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा बचन सिंह, बाबा जोगा सिंह, बाबा महिंदर सिंह और संस्था के महासचिव अंग्रेज सिंह रानियां, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह निम्नाबाद, कुलदीप सिंह मुल्तानी, पलविंदर सिंह, मैंबर इंद्रजीत सिंह, गुरनाम सिंह लाडी डबरी, कुलदीप सिंह फग्गू और बलविंदर सिंह खालसा ने भी टप्पा लगाया। इससे पहले सभी ने गुरु चरणों में अरदास की।
विज्ञापन

जत्थेदार झींडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धन धन श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र चरण स्पर्श प्राप्त अस्थान गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली के परिसर में संस्था का मुख्य दफ्तर बनेगा। इसी स्थान से गुरु साहिब ने लोगों को अंध विश्वास से दूर रहने का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी का मुख्य दफ्तर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा कमेटी का मुख्य कार्यालय अन्य संस्थाओं के कार्यालय से हटकर होगा और इस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। कार्यालय में हर आधुनिक सुविधा मुहैया होगी। झींडा ने कहा कि अभी तक मुख्यालय गुरु रामदास सरां में ही चलाया जा रहा है जबकि अपने भवन के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झींडा ने बताया कि उन्होंने कार सेवा वाले संत महापुरुषों से अपील की है कि यह मुख्य कार्यालय छह माह में बनाया जाए। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के एडिशनल सेक्रेटरी पीए सतपाल सिंह डाचर, धर्म प्रचार के उप सचिव अमरिंदर सिंह, धर्म प्रचार इंचार्ज प्रगट सिंह, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र के मैनेजर हरमीत सिंह, यात्रा और आईटी विंग के प्रभारी हरकीरत सिंह समेत संगत मौजूद रही।

झींडा बोले- अड़चन पैदा करना ही है कुछ लोगों का काम
प्रधान झींडा ने कमेटी में बजट पर चल रहे विवाद के बारे में कहा कि मामला आयोग के पास है। कुछ लोगों का काम सकारात्मक दिशा में किए जाने वालों कार्यों में अड़चन पैदा करना होता है लेकिन इस तरह के प्रयासों से अच्छे काम नहीं रुकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed