फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The main feature of the Home Minister of Haryana asked in the question paper, the candidates put a mark on the unmarried

प्रश्नपत्र में पूछी हरियाणा के गृहमंत्री की प्रमुख विशेषता, अभ्यर्थियों ने अविवाहित पर लगाया निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The main feature of the Home Minister of Haryana asked in the question paper, the candidates put a mark on the unmarried
उप निरीक्षक पद की परीक्षा के पहले सत्र में जब हरियाणा के गृहमंत्री की प्रमुख विशेषता पूछी गई तो अभ्यर्थियों ने उत्तर में दिए गए चार विकल्प में से अविवाहित पर निशान लगाया। इसके अलावा तीन विकल्प, वे उच्च शिक्षित हैं, वे पहले भी गृहमंत्री रह चुके हैं और वे पुलिस अधिकारी रह चुके हैं भी दिए गए थे। इसके अलावा भी ज्यादातर प्रश्न हरियाणा राजनीति से जुड़े हुए पूछे गए थे।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कुरुक्षेत्र जिले में रविवार को सुबह 60 और सायं कालीन सत्र में 51 परीक्षा केंद्रों पर उप निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के पहले सत्र में सुबह के 9 से साढ़े 10 बजे तक कुल 16 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 10 हजार 905 ने परीक्षा दी और सायं के सत्र में 14 हजार में से मात्र 9501 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दोनों सत्रों में 10 हजार 195 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुबह के सत्र में पुरुष और सायं के सत्र में महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध की कड़ी व्यवस्था की गई थी। गहनता से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था। उधर, उपायुक्त मुकुल कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने स्काईट कालेज, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सहित शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों में महिला व पुरुष उप निरीक्षक पद की परीक्षा को लेकर बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए सरकार की हिदायतों के अनुसार तमाम सुविधाओं का प्रबंध किया गया है, ताकि परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा नकल रहित संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव से परीक्षा देने पहुंचे रितिक का कहना है कि परीक्षा कुल मिलाकर ठीक हुई है। प्रश्न पत्र न ज्यादा आसान था और न ही कठिन। इस बार हिंदी व अंग्रेजी के प्रश्न कम पूछे गए थे, जबकि हरियाणा और देश से जुड़े सामान्य ज्ञान के 35-40 प्रश्न आए हुए थे।
दिल्ली वासी रोहित ने बताया कि अंग्रेजी और हिंदी के 5-5 प्रश्न और कंप्यूटर के 4-5 प्रश्न परीक्षा में आए। ज्यादातर प्रश्न हरियाणा से सामान्य ज्ञान से संबंधित पूछे गए थे। परीक्षा ठीक हुई है। पहले सत्र के प्रश्न पत्र के हिसाब से कट ऑफ लिस्ट 65-70 तक जाने की उम्मीद है।
कैथल वासी सोहन लाल ने बताया कि परीक्षा में गणित के 5-6 प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा कंप्यूटर के भी पांच छह प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन इस बार रीजनिंग बहुत कम थी। ज्यादातर प्रश्न हरियाणा से संबंधित थे।

जींद वासी राम मेहर ने बताया कि पेपर आसान था। संभावना जताई जा रही है परीक्षा की कट ऑफ हाई जाएगी। साइंस, हिंदी, अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न आसान थे, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्न थोड़े मुश्किल थे। मैथ और रीजनिंग कॉमन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed