फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The main cultural programs will begin with the presentation of artists of Shri Ram Bharatiya Kala Kendra, New Delhi.

Kurukshetra News: श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों की प्रस्तुति से होगा मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
The main cultural programs will begin with the presentation of artists of Shri Ram Bharatiya Kala Kendra, New Delhi.
कुरुक्षेत्र। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों की प्रस्तुति से होगा। एनजैडसीसी की तरफ से 17 दिसंबर को नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार 17 से 24 दिसंबर तक आठ दिनों के लिए होंगे, जिनके लिए मुख्य मंच ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में सजाया जाएगा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एनजैडसीसी, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, असम राज्य के कलाकार मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 18 दिसंबर को कला एवं सांस्कृतिक विभाग की तरफ से सुमित्रा गुहा और वीना मेहता नृत्य और नाटक की प्रस्तुति देंगी, 19 दिसंबर को एनजैडसीसी की तरफ से मुरालाला ग्रुप द्वारा कबीर गायन और विधि शर्मा ग्रुप द्वारा भजन की प्रस्तुति होगी, 20 दिसंबर को भाग्य श्री ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से की जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कला एवं सांस्कृतिक विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की तरफ से महावीर गुड्डू व कलाकार गजेंद्र फोगाट कलाकार के ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


22 दिसंबर को प्रस्तुति देंगे असम के कलाकार
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि 22 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पार्टनर राज्य असम के कलाकार सायं कालीन प्रस्तुति देंगे। 23 दिसंबर को कला एवं सांस्कृतिक विभाग की तरफ से नीतिश भारद्वाज की प्रस्तुति होगी और 24 दिसंबर को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला की तरफ से नलनी और कमलनी द्वारा मीरा पर आधारित नृत्य व नाटक तथा तृप्ति शाक्य द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed