फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The lack of blood was not allowed even in the Corona period, Kurukshetra

कोरोना काल में भी नहीं होने दी रक्त की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The lack of blood was not allowed even in the Corona period, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उप निरीक्षक डॉ. अशोक वर्मा ने हरियाणा पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे को सार्थक कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित डॉ. वर्मा ने कोरोना काल में रक्तदान की अलख जगाए रखी। उनके प्रयास से कोरोना काल में भी ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं हुई।
डॉ. वर्मा अब तक 401 रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुके हैं, जिसमें 47574 लोगों को रक्त लाभ मिल चुका है। डॉ. वर्मा स्वयं भी 148 बार रक्तदान कर चुके हैं, जिसमे 68 बार प्लेटलेट्स दान दी है। इसके अलावा डॉ. वर्मा साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। वह प्रयास संस्था के माध्यम से लोगों को नशे से बचाने की मुहिम चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

इस मुहिम के तहत वह गांव-गांव, शहर, स्कूल और शिक्षण संस्थानों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। उनकी इस मुहिम का असर भी दिखाई पड़ रहा है। वे अब तक 260 से ज्यादा जागरूक शिविर लगा चुके हैं। उनके प्रयास से 56 लोग नशा छोड़कर आम जीवन व्यतीत करने लगे हैं। 26 अप्रैल को उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बडॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि 24 साल पहले 26 नवंबर 1998 को वह हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वर्ष 2005 में मुख्य सिपाही, 2008 में सहायक उप निरीक्षक बने थे। फिलहाल उन्हें हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में उप निरीक्षक के रूप जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 102 से अधिक प्रशंसापत्र और 41 हजार रुपये के पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed