फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Kanwar Yatra left behind memories filled with devotion, featuring captivating tableaux and palanquins.

Kurukshetra News: आकर्षक झांकी और पालकी से भक्तिभाव से भरी यादें छोड़ गई कांवड़ यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The Kanwar Yatra left behind memories filled with devotion, featuring captivating tableaux and palanquins.
कुरुक्षेत्र। आदियोगी के स्वरूप को लेकर झांसा की तरफ जाता भक्त ​शिवम का ग्रुप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति से सराबोर कांवड़ यात्रा शिवरात्रि के साथ संपन्न हो गई। कांवड़ियों के जत्थों ने गंगाजल लाकर शिवालयों में देर शाम तक भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में निकली आकर्षक झांकियों और सजी-धजी पालकियों ने श्रद्धालुओं के बीच भक्तिभाव का माहौल बनाए रखा। कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में भी खूब सेवा की गई।


सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी, जोकि देर शाम तक चलती रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली का वरदान मांगा। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। शहर के श्री दुखभंजन महादेव, श्री स्थाण्वीश्वर महादेव, श्री सर्वेश्वर महादेव, श्री कालेश्वर महादेव और श्री मथानेश्वर महादेव मंदिरों में दर्शनों के साथ मंडलियों द्वारा भक्ति गीतों की बयार बहती रही।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख शिवालयों सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानों पर मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी लड़ियों और आकर्षक चुनरियों एवं बंदनवार से सजाया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव, नंदी और अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। पालकियों के साथ निकले कांवड़ियों के जत्थों ने भी वातावरण को पूरी तरह शिवमय बनाए रखा। शिवरात्रि के साथ ही कांवड़ यात्रा की यादें श्रद्धालुओं के मन में भक्तिभाव और आस्था के रूप में रह गई।

कुरुक्षेत्र। आदियोगी के स्वरूप को लेकर झांसा की तरफ जाता भक्त शिवम का ग्रुप। संवाद

कुरुक्षेत्र। आदियोगी के स्वरूप को लेकर झांसा की तरफ जाता भक्त शिवम का ग्रुप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed