{"_id":"682e307d8abc797f7900695f","slug":"the-junk-dealers-legs-were-broken-on-suspicion-of-kidnapping-the-girl-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135995-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवती को भगाने के शक में कबाड़ी टांगें तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवती को भगाने के शक में कबाड़ी टांगें तोड़ी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर राजमहल पैलेस होटल के सामने कुछ युवकों ने एक कबाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी दोनों टांगें तोड़ दीं। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है, जो एक लड़की के लापता होने के मामले से जुड़ा है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला कैथल के फरल गांव के सन्नी ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। पांच दिन पहले कर्मा, यशपाल और नेपाली नामक युवक ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसकी दोनों टांगों में फैक्चर आया है। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने धमकी दी कि अगली बार जान से मार देंगे और मौके से मोटरसाइकिल व स्कूटी पर भाग गए। डायल 112 की टीम ने सन्नी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से वह दो दिन बाद निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
शाहाबाद। शहर के जगाधरी वाले कुएं के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस को दी शिकायत में माजरी मोहल्ला निवासी सतपाल सचदेवा ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब वह अपनी मोटरसाइकिल जगाधरी वाले कुएं के पास खड़ी कर दुकान पर चले गए। वापस आए तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। उन्होंने अपने स्तर से हर संभावित स्थान पर मोटरसाइकिल की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
शाहाबाद। मोहडी गांव के पास सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पानीपत की गांधी कॉलोनी के रहने वाले आशीष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी दिलबाग सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े 12 बजे के करीब वह अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर मोहडी पुल की ओर जा रहे थे तभी ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए आशीष को टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। चालक ट्रक को कुछ दूर रोककर भाग गया। दिलबाग और अनिल ने घायल को तुरंत एम्बुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ढाबे की पार्किंग से कार का कांच तोड़कर चोरी
कुरुक्षेत्र। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सदर थानेसर पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में शिवाजी पार्क के रहने वाले डैनी मलिक ने बताया कि वह अपनी पत्नी व दोस्तों के साथ लंच करने के लिए एक ढाबे पर गए थे। ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर उनका हैंड बैग और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी हुई वस्तुओं में आधार कार्ड, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, आठ हजार रुपये नकद, 35 हजार कीमत का सामान शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
15 वर्षीय स्कूली छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
कुरुक्षेत्र। देवीदासपुरा गांव से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्र लापता हो गया। लापता इरफान की मां मुमताज ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है। 20 मई को सुबह आठ बजे इरफान स्कूल जाने के लिए घर से निकला, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। परिवार ने रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मुमताज ने पुलिस से बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में इरफान की जांच शुरू कर दी है।
वर्कशॉप से गाड़ियों की वायरिंग और उपकरण ले उड़े चोर
कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड आरबीएल बैंक के पास स्थित जगदंबा मोटर्स वर्कशॉप में चोरी कर ली गई। वर्कशॉप के मालिक अमीन निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात दो बजे के करीब किसी ने गेट के ऊपर से कूदकर वर्कशॉप में घुसपैठ की। चोर ने कई गाड़ियों की वायरिंग काटकर चुरा ली। इसके अलावा, रबिंग मशीन, ग्राइंडर और डेंट पुलर की वायरिंग भी चोरी हुई। बलकार ने बताया कि इससे पहले भी उनकी वर्कशॉप में चोरी हुई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।