{"_id":"6af2397ad483e67ad90e5450","slug":"the-international-gita-jayanti-festival-will-be-held-in-kurukshetra-from-december-5-to-25-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163856-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 5 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में सजेगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 5 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में सजेगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
Tue, 10 Nov 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान इस बार कुरुक्षेत्र में 21 दिन तक भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और लोककलाओं की छटा देखने को मिलेगी। 5 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 14 से 20 दिसंबर तक होंगे। इस बार पश्चिम बंगाल पार्टनर राज्य के रूप में शामिल होगा। महोत्सव में पश्चिम बंगाल की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा की प्राचीन लोकनाट्य परंपरा सांग को विशेष मंच देने के लिए सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। मुख्य मंच के साथ ज्योतिसर में भी सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इससे ज्योतिसर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सांग महोत्सव में प्रदेश के प्रसिद्ध सांगियों को प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। इसके माध्यम से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को लोकनाट्य के रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की पारंपरिक लोककला को प्रोत्साहन देना और नई पीढ़ी को इससे परिचित कराना है।
महोत्सव को लेकर ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर सहित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं के प्रबंध किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने और कलाकारों के चयन में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यादगार अनुभव मिले तथा कुरुक्षेत्र की पहचान विश्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मानचित्र पर और मजबूत हो। संवाद