फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The house collapsed due to rain, the goods kept in the house were buried under the debris

Kurukshetra News: बारिश के चलते मकान ढहा, घर में रखा सामान मलबे के नीचे दबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The house collapsed due to rain, the goods kept in the house were buried under the debris
लाडवा। बरसात से जहां आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई वहीं वार्ड नंबर 14 में यह बरसात एक बुजुर्ग महिला पर आफत बनकर टूटी है। 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कड़ियों का मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि बुजुर्ग महिला उस वक्त घर में मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

अभय शर्मा ने बताया कि उसकी 82 वर्षीय दादी भागवंती सुबह 5:15 बजे मंदिर जाने के लिए तैयार हुई थी। जैसे ही वह मंदिर जाने के लिए सीढियों से नीचे उतरी तो पूरा मकान ढह गया। छत की कड़ियां टूटने से उसका सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। घर में रखी पेटी, अनाज की टंकी, बेड, कूलर, अलमारी, कपड़े आदि सामान खराब हो गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। बुजुर्ग महिला भागवंती के पोते आशु शर्मा ने बताया कि लगभग तीन साल पहले घर के कमरे की छत टूटने से बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें 45 वर्षीय कन्हैया की मौत हो गई थी। परिवार वालों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। न तो प्रशासन की तरफ से कोई मदद के लिए पहुंचा है और न हीं सरकार का कोई नुमाइंदे ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित महिला के परिवार को आर्थिक सहायता व मकान बनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed