फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The honorarium of contract teachers of the university increased from 27 to 57 thousand 700 rupees

विश्वविद्यालय के कांट्रैक्ट शिक्षकों का मानदेय 27 से बढ़कर हुआ 57 हजार 700 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The honorarium of contract teachers of the university increased from 27 to 57 thousand 700 rupees
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने दो एतिहासिक फैसले लेते हुए मंगलवार को एसएफएस और कांट्रेक्ट शिक्षकों की बहुत पुरानी मांग को तत्काल प्रभाव से पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने कांट्रेक्ट शिक्षकों की मांग को पूरा करते हुए उनका मानदेय भी तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 57 हजार 700 रुपये कर दिया है। इससे पहले कांट्रेक्ट शिक्षकों को 27 हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिला करता था।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि एसएफएस शिक्षकों की बहुत पुरानी मांग को पूरा करते हुए उनकी पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया है। जारी हुई अधिसूचना के अनुसार जो एसएफएस शिक्षक एपीआई स्कोर को पूरा करते हैं वे कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति के लिए अपने आवेदन 15 अक्तूबर तक स्थापना शाखा को भेज सकते हैं। इन दोनों एतिहासिक फैसला लेने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एसएफएस शिक्षकों व कांट्रैक्ट पर लगे शिक्षकों ने कुलपति डॉ. नीता खन्ना और कुलसचिव प्रो. भगवान सिंह चौधरी का आभार प्रकट किया है। इस फैसले से एसएफएस शिक्षकों और कांट्रैक्ट पर लगे शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक निर्णय के लिए केयू प्रशासन का धन्यवाद: डॉ अभिनव
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कांट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. अभिनव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीता खन्ना और कार्यवाहक कुलसचिव प्रोफेसर भगवान सिंह द्वारा 192 अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों की लंबित मांग समान कार्य समान वेतन को पूर्ण करने पर जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हमारे लिए और केयू प्रशासन के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जिसका हमें पिछले एक वर्ष से भी अधिक इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed