फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Health Department will conduct awareness campaigns in government hospitals.

Kurukshetra News: सरकारी अस्पतालों में जागरूकता अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Health Department will conduct awareness campaigns in government hospitals.
कुरुक्षेत्र। हेपेटाइटिस बी का सेंपल दिखाते हुए। संकेतिक फोटो
कुरुक्षेत्र। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को हेपेटाइटिस के कारण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑनलाइन बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें सभी जिलों के संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। इस साल हेपेटाइटिस डे की थीम भी हेपेटाइटिस : लेट्स ब्रेक इट डाउन रखी गई है।
विज्ञापन


एनवीएचसीपी के उप सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में अब तक हेपेटाइटिस-सी के 193 और हेपेटाइटिस-बी के 35 मरीज पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 90 मरीजों का उपचार पूरा हो चुका है जबकि अन्य मरीजों का इलाज जारी है। वर्ष 2025 में हेपेटाइटिस-सी के 239 और हेपेटाइटिस-बी के 70 मरीज पंजीकृत हुए थे। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई पांच प्रकार के होते हैं। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी और सी की जांच और उपचार की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सामान्य मरीजों के साथ-साथ हाई रिस्क ग्रुप (एफएसडब्ल्यू, एमएसएम, आईडीयू एवं ट्रांसजेंडर) की भी हेपेटाइटिस-बी और सी की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है, उन्हें हेपेटाइटिस-बी का टीका भी लगाया जा रहा है। जो हर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है।



बॉक्स :
बांटे जा रहे पोस्टर और पंपलेट : डॉ. गौरव

जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव चावला ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस के तहत जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को पोस्टर और पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं और घर-घर जाकर हेपेटाइटिस से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-सी का इलाज पूरी तरह संभव है जबकि हेपेटाइटिस-बी से बचाव के लिए प्रभावी टीका उपलब्ध है। इसलिए सभी पात्र लोग हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed