{"_id":"6ae3b36a31dfc1e1cc08842e","slug":"the-great-khali-to-attend-volleyball-tournament-in-amin-matches-to-be-held-over-two-days-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163454-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमीन में वॉलीबाल टूर्नामेंट में पहुंचेंगे द ग्रेट खली, दो दिन होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमीन में वॉलीबाल टूर्नामेंट में पहुंचेंगे द ग्रेट खली, दो दिन होंगे मुकाबले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन स्थित सुनील कुमार ग्रामीण स्टेडियम में एक और दो नवंबर को अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी सुनील कुमार की स्मृति में दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में द ग्रेट खली और हरियाणा कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष लाभ सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। टूर्नामेंट के माध्यम से दिवंगत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील कुमार की स्मृति को संजोने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 61 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
नर्सरी के बच्चों को बांटे जाएंगे ट्रैकसूट
आयोजन के दौरान नर्सरी के सभी बच्चों को ट्रैकसूट वितरित भी किए जाएंगे, इससे खेल प्रतियोगिता के साथ बच्चों को प्रोत्साहित करने की पहल भी की जाएगी। टूर्नामेंट के निवेदक बलवान सिंह थ्रो बॉल हरियाणा के महासचिव ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा और वॉलीबाल में खिलाड़ी उभरकर आएंगे