{"_id":"68fd2b04a68b22c9f40e222a","slug":"the-great-chhath-festival-began-with-the-bath-and-eating-ceremony-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-144344-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
Sun, 26 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के पहले दिन ब्रह्मसरोवर के आसपास लगी दुकानों से खरीददारी करते श्रद्वालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। छठ पर्व शनिवार को नहाए खाए के साथ शुरू हुआ, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। पर्व के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर पहुंचने लगे थे तो दोपहर बाद तक यह आवागमन बना रहा। उन्होंने पवित्र ब्रह्मसरोवर में स्नान किया तो पूजा अर्चना भी की।
वहीं पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा के तत्वाधान में राज्य स्तरीय छठ महोत्सव 27 अक्तूबर को ब्रह्म सरोवर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व अन्य अधिकारियों ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ पूजा स्थल व ब्रह्मसरोवर के घाटों पर जाकर साफ सफाई व ब्रह्मसरोवर में उचित जल व्यवस्था का जायजा लिया।
आज दूसरे दिन होगा लोहंडा और खरना
प्रधान संतोष पासवान ने बताया कि पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा त्योहार छठ पूजा पहले दिन शनिवार को नहाए खाए से शुरू हो चुका है। दूसरा दिन,रविवार 26 अक्तूबर को लोहंडा और खरना होगा। तीसरा दिन,सोमवार 26 अक्तूबर को संध्या काल में सूर्य अर्ध्य किया जाएगा और मंगलवार, 28 अक्तूबर को उषा अर्ध्य व पारण के साथ छठ पर्व सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
पुरुषोत्तमपुरा बाग में होंगे मुख्य कार्यक्रम
श्रद्धालुओं के लिए विशाल भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का प्रबंध किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में होगा। प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका काव्या कृष्णमूर्ति,सोनी साहनी,गायक रंगीला भारती और राजेश परदेसी मंच पर सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। इस आयोजन में संपूर्ण हरियाणा प्रदेश के एक लाख श्रद्धालु आने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन और पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा ने भव्य स्तर पर व्यापक प्रबंध किए हैं।