{"_id":"691a1ffe95d1d4a1f8007d25","slug":"the-governor-along-with-his-wife-performed-puja-at-the-shaktipeeth-maa-bhadrakali-temple-and-offered-silver-horses-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145413-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राज्यपाल ने पत्नी के साथ शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में किया पूजन, चढ़ाए चांदी के घोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राज्यपाल ने पत्नी के साथ शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में किया पूजन, चढ़ाए चांदी के घोड़े
Mon, 17 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करते राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व उ
कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व उनकी पत्नी मित्रा घोष ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की है। मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज ने परंपरा अनुसार राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और उनकी पत्नी मित्रा घोष से पूजा-अर्चना करवाई।
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष रविवार को शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना में रीति रिवाजों के अनुसार चांदी के घोड़े अर्पित किए और शक्तिपीठ पर माथा टेका। इस अवसर पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष को मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम शाश्वत सांगवान, अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।