फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The government should buy sunflower on MSP, otherwise a decision can be taken bigger than the Delhi movement in Maharally today.

Kurukshetra News: सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद करे सरकार अन्यथा आज महारैली में दिल्ली आंदोलन से भी बड़ा लिया जा सकता है फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
The government should buy sunflower on MSP, otherwise a decision can be taken bigger than the Delhi movement in Maharally today.
शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। सरकार सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद करे अन्यथा 12 जून को पिपली अनाजमंडी में होने वाली महारैली में दिल्ली आंदोलन से भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। यह चेतावनी रविवार को धरना स्थल पर किसान नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी गुट के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना ने कहा कि एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ महारैली में हरियाणा ही नहीं पंजाब, दिल्ली, राजस्थान व उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों से भी लाखों किसान पहुंचेेगे। सरकार ने पुलिस बल के जरिए किसानों को महारैली में आने से रोकने का प्रयास किया तो भी किसान नहीं रुकेंगे।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी गुट के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना ने कहा कि सरकार एमएसपी तोड़ना चाहती है, लेकिन यह पहला कदम ही कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। एमएसपी को लेकर सरकार के खिलाफ जो भी फैसला होगा वह रैली में उपस्थित लाखों किसानों के बीच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर प्रधान संजू कुमार और अर्शदीप चढूनी ने कहा कि प्रशासन बेशक कोई भी हथकंडा अपनाए, लेकिन किसान अब रुकने वाले नहीं हैं। जहां भी प्रशासन किसानों को रोकेगा किसान वहां जीटी रोड जाम करने जैसा फैसला ले सकते हैं। उन्होंंने कहा कि किसान एमएसपी के अलावा भावांतर पर सूरजमुखी नहीं बेंचेंगे।
कर्म सिंह मथाना ने कहा कि एमएसपी पूरे देश के किसानों का मुद्दा है, इसलिए देश के सभी किसान संगठनों को इस रैली की कॉल दी है। रैली जरूर होगी और अगर इस रैली से पहले सरकार एमएसपी लागू करती है तो रैली के माध्यम से आभार जताया जाएगा। इस मौके पर यमुनानगर जिला प्रधान संजू कुमार, सुमन हुड्डा, चितवन गोदारा, शहीद भगत सिंह किसान यूनियन कुरुक्षेत्र के प्रधान संजू कुरुक्षेत्र, अर्शदीप चढूनी, हरकेश खानपुर, पवन बैंस मौजूद रहे।
किसान नेत्री सुमन हुड्डा ने कहा कि रैली से पहले पुलिस किसान नेताओं की गिरफ्तारियां भी कर सकती है, लेकिन उससे निपटने के लिए भी रणनीति बनाई जा चुकी है।

160 सीआरपीसी के तहत भेजे जा रहे नोटिस
भाकियू लिगल टीम की सदस्य चितवन गोदारा ने कहा कि किसानों को रैली में आने से रोकने के लिए उनके पास 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं।
किसानों से अपील
किसानों को 12 जून की रैली में जाने से रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है। डीएसपी रणधीर सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी राजपाल व प्रशासन की टीम धरने पर किसानों के बीच पहुंची और उनको रैली में न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed