{"_id":"6ac5679a7c8b8e2d8b006d51","slug":"the-government-has-shown-a-positive-stance-regarding-the-demands-of-the-joint-front-of-roadways-employees-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-162289-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारियों के साझा मोर्चा की मांगों पर सरकार ने दिखाया सकारात्मक रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारियों के साझा मोर्चा की मांगों पर सरकार ने दिखाया सकारात्मक रुख
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। साझा मोर्चा में शामिल रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में रखी मांगों पर परिवहन मंत्री के निर्देश पर विभाग ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। चालकों-परिचालकों के खाली पदों पर भर्ती, कर्मचारियों के वेतन व ग्रेड-पे से जुड़े मामले, प्रमोशन, पुरानी पेंशन, ड्यूटी समय और रात्रि ठहराव भत्ते सहित अन्य मांगें शामिल हैं। निदेशक राज्य परिवहन की ओर से संबंधित शाखाओं को रिपोर्ट देने को कहा गया।
साझा मोर्चा के सदस्य एवं ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने कहा कि रोडवेज में चालकों और परिचालकों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की मांग पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को आवश्यक स्वीकृति के बाद प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2016 में भर्ती हुए चालकों के मामले में नियुक्ति तिथि से पक्का करने संबंधी मांग पर भी विभागीय नियमों के अनुसार एजेंडा तैयार कर वित्त विभाग को भेजने को कहा गया। इस बारे में मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं।
बताया कि मोर्चा ने परिचालक, स्टोर कीपर और टीबीओपी के पदों का पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग भी रखी थी, इस संबंध में वित्त विभाग को प्रस्ताव एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिए हैं। लिपिकों को तीन वेतन वृद्धि देने के प्रस्ताव पर भी वित्त विभाग को कहा गया। चालक-परिचालक के खाली पदों पर भर्ती के साथ ही चालक से उपनिरीक्षक, निरीक्षक और कर्मशाला कर्मचारियों को पूर्व की भांति अर्जित अवकाश देने की मांग पर भी संबंधित शाखाओं को कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। 2018 में भर्ती कर्मशाला कर्मियों को तकनीकी पदों पर प्रमोशन देने के मामले में भी विभाग ने जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा।