फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   493 children administered Swarnaprashan at Shri Krishna Ayush University.

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विवि में 493 बच्चों को पिलाई स्वर्णप्राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
493 children administered Swarnaprashan at Shri Krishna Ayush University.
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग ने आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वर्णप्राशन शिविर लगाया। इसमें 493 बच्चों को स्वर्णप्राशन की अमृत बूंदें पिलाई गईं। अभिभावकों को स्वर्णप्राशन के महत्व और बाल स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष प्रो. अमित कटारिया ने बताया कि आयुर्वेद में बाल स्वास्थ्य और विकास को महत्व दिया गया है। स्वर्णप्राशन संस्कार बच्चों के समग्र विकास की महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक परंपरा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. जयदेव गेहीजा और डॉ. प्रोमिला ने बाल स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल पर मार्गदर्शन दिया। कौमारभृत्य विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भी शिविर में सहभागिता की। आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि अगला शिविर एक नवंबर को ओपीडी संख्या-53 में होगा। उन्होंने अभिभावकों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed