फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The government has dealt a double blow to the people by increasing the electricity rates: Arora

बिजली के रेट बढ़ाकर लोगों पर सरकार ने की दोहरी मार : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The government has dealt a double blow to the people by increasing the electricity rates: Arora
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से बिजली के रेट बढ़ाकर आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता पर सरकार ने और ज्यादा बोझ डालकर निंदनीय काम किया है। विधायक अशोक अरोड़ा ने ये आरोप लगाते हुए कहा कि जिसका बिजली का बिल पहले दो हजार आता था अब चार हजार आएगा। इतना ही नहीं प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज भी लगा दिए हैं। यदि किसी का पांच किलोवाट का कनेक्शन है तो 75 रुपये प्रति किलोवाट अलग भरना होगा। यानी पांच किलोवाट से ऊपर का रेट छह रुपये से भी ज्यादा है और एक हजार यूनिट से ज्यादा सात रुपये से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ तो पहले से ही महंगाई ने आमजन का जीना दूभर कर रखा है। ऊपर से गर्मी के मौसम में सरकार द्वारा अचानक बिजली के रेट बढ़ाकर लोगों को परेशान करने का काम किया है। सरकार को चाहिए था कि महंगाई पर अंकुश लगाकर जनता को राहत देने का काम किया जाता। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार बढ़े हुए बिजली के रेटों को तुरंत वापस ले व फिक्स चार्ज को भी तुरंत खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सरकार का लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं लेकिन सरकार इवेंट की सरकार बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed