फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The girl students beat the manchale and broke the window of the car by pelting stones , Kurukshetra

छात्राओं ने मनचले को पीटा और पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The girl students beat the manchale and broke the window of the car by pelting stones , Kurukshetra
केयू परिसर में खड़ी युवक की गाड़ी का तोड़ा गया शीशा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी करना एक मनचले युवक को महंगा पड़ गया। छेड़खानी से नाराज छात्राओं ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई और पत्थर मारकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। पिटाई के दौरान युवक छात्राओं से हाथ जोड़-पैर पकड़ कर माफी मांगता रहा, लेकिन छात्राएं उसकी पिटाई करती रहीं। सुरक्षा कर्मी जब युवक को पकड़कर मुख्य सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय ले गए तो छात्राएं वहां भी आ गईं और युवक की पिटाई की।
दरअसल शाहाबाद से दो छात्राएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म भरने आई थीं। वे हेल्थ सेंटर के नजदीक से गुजर रही थीं। इसी बीच कार सवार एक युवक ने उनसे मोबाइल नंबर मांगा। इस पर छात्राएं नाराज हो गई और पत्थर मारकर उसकी कार का शीश तोड़ दिया। इसी बीच, परीक्षा भवन में बेहोश हुई एक छात्रा को विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर में उपचार कराने पहुंचे सुरक्षा कर्मचारी को इसकी भनक लग गई। सुरक्षा कर्मचारी ने कार सवार युवक को काबू कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही सुरक्षा कर्मचारी युवक को मुख्य सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय में लेकर पहुंचे तो छात्राएं भी वहां पहुंच गई। यहां युवक ने छात्राओं के पैर पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन छेड़खानी से गुस्साई छात्राओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। विश्वविद्यालय की ओर से युवक के परिजनों को सूचित किया गया। विश्वविद्यालय पहुंचे उसके परिजनों ने भी युवक की खूब पिटाई की। आखिर में युवक की ओर से लिखित में माफीनामा देने के बाद छात्राओं की सहमति से छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले भी विधि विभाग की छात्राओं के साथ हुई थी छेड़खानी
बताया गया कि करीब 15 दिन पहले भी थार जीप सवार कुछ युवकों ने विश्वविद्यालय के विधि विभाग की छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। छात्राओं के विरोध करने पर विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी युवकों को दबोच लिया था। युवकों की ओर से लिखित में माफी मांगने और छात्राओं की सहमति के बाद छोड़ दिया था।
माहौल खराब करने वालों को नहीं जाएगा बख्शा : डॉ. जिलोवा
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सीआर जिलोवा का कहना है कि विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं। परिसर में कहीं भी कोई घटना होने पर सुरक्षा कर्मचारी तुरंत पहुंच जाते हैं। छेड़खानी करने वालों और अन्य अप्रिय घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

महिला छात्रावासों में 19 मार्च तक बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली पर अनुशासन बनाए रखने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने महिला छात्रावासों में 17 से 19 मार्च तक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को छोड़कर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। सभी विद्यार्थियों को अपने साथ आई कार्ड रखने और यूनिवर्सिटी व पुलिस अधिकारियों के मांगने पर दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार 18 मार्च को यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए थर्ड गेट को छोड़कर सेकेंड गेट, एनआईटी गेट, मिर्जापुर गेट, कर्ण कॉलोनी गेट व किरमिच गेट सुबह आठ से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed