फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The fourth meeting of the Anti Corruption Bureau investigation committee fell prey to uproar

Kurukshetra News: हंगामे की भेंट चढ़ी एंटी करप्शन ब्यूरो जांच कमेटी की चौथी बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The fourth meeting of the Anti Corruption Bureau investigation committee fell prey to uproar
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) निर्माण शाखा में शुक्रवार को ठेकेदार की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की हुई चौथी बैठक हंगामेदार रही। शिकायतकर्ता नौशाद अली व आला अधिकारियों की बीच काफी समय तक कहासुनी हुई। नौशाद अली ने जांच कमेटी की बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी निष्पक्षता से जांच नहीं कर रहे हैं। किसी भी मुद्दे पर मेरी बात नहीं सुनी, कुवि प्रशासन की ही तरफदारी करते दिखे। उनका कहना है कहा कि जल्द ही उक्त मामले में मुख्यमंत्री से मिलेंगे और मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की गुहार लगाएंगे। ठेकेदार नौशाद अली का कहना था कि एक तरफ तो उनसे कुवि प्रशासन ने काम करा लिया और दूसरी तरफ अब पैसा देने की बारी आई तो दूसरी कंपनी से काम कराने का हवाला दे रहे हैं। वह अपने हक की लड़ाई को हर हाल में लड़ेंगे और अपना हक लेकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

अगर जांच कमेटी ने ठीक रिपोर्ट नहीं सौंपी तो वह कोर्ट का सहारा लेंगे। इससे पिछली बैठक में भी नौशाद अली की एसडीओ के साथ कहासुनी हुई थी। उनका कहना है कि अगर उनकी एजेंसी ने काम नहीं कराया तो किस कंपनी ने काम कराया है, इसका जवाब दिया जाए। चार बैठक में दोनों पक्ष जानने के बाद भी कोई निर्णय नहीं दिया जा रहा और अगली तिथि दे दी जाती है, जोकि अन्यायपूर्ण है। एक्सईन पंकज कुमार का कहना है कि जांच अधिकारी अपना कार्य कर रहे हैं, जो फैसला सुनाएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed