{"_id":"62fea8536b7d275ea3306985","slug":"the-foundation-stone-of-shivdwar-was-laid-with-the-chanting-of-har-har-mahadev-kurukshetra-news-knl1182270153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ शिवद्वार का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ शिवद्वार का शिलान्यास
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकण्डेय नगरी वीरवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। विधायक रामकरण काला और नगरपालिका प्रधान डा. गुलशन कवात्तरा ने शिव मंदिर सभा के प्रधान एडवोकेट जगमोहन मनचंदा व शिवभक्तों के साथ शाहाबाद चुंगी चौंक से शिव मंदिर को जाने वाली रोड पर शिवद्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्रोच्चारण व विधि विधान से हुए शिलान्यास के साथ शिव भक्तों की कई वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। विधायक रामकरण काला ने बताया कि यह शिवद्वार करीब 40 लाख की लागत से बनकर तैयार होगा और छह माह में शिवद्वार जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि मारकण्डेय नगरी शाहाबाद अध्यात्मिक नगरी है और शहर के प्रवेश पर शिवद्वार से शहर की गरीमा को चार-चांद लगेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे पहले बराड़ा रोड पर गुरूद्वारा मंजी साहिब के पास बाबा बंदा सिंह स्वागत गेट का निर्माण कार्य जारी है और आने वाले समय में भी धार्मिक, देशभक्त व शहीदों के नाम पर चौंकों के नाम रखकर स्वागत गेट लगाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि राजनीति चुनाव के समय होनी चाहिए और चुनाव के बाद मिलजुल कर शहर का विकास करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग शाहाबाद में हो रहे विकास का विरोध कर रहे हैं उन्हें सहयोग करना चाहिए। नपा प्रधान डा. गुलशन कवात्तरा ने कहा कि विधायक के प्रयासों से शहर के विकास के लिए चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि विरोधियों के विरोध के बाद भी लाडवा रोड से किशन गढ़ तक की सड़क लगभग सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में विरोधी का शोर मचाना कुछ काम न आएगा। इस अवसर पर एडवोकेट जगमोहन मनचंदा, विष्णु भगवान गुप्ता, पार्षद राजेश उप्पल, पार्षद नवनीत कौर, राजू आनंद, हैप्पी आनंद, वीरेन्द्र मनचंदा, भज्जी कोहली, प्रभजीत सिंह जीता, एडवोकेट आरडी गुप्ता, श्याम लाल मक्कड़, शुभम साहनी, अंकुश धवन, शशि कपूर, यशपाल अरोड़ा, गुलशन कुमार, रमेश कश्यप, विजय कलसी, जयनाथ पांडे, मुकेश अरोड़ा, ललित अरोड़ा, विकास सचेदवा सहित बड़ी सं या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शिवद्वार के लिए ऋणि रहेंगे शिवभक्त
शिव मंदिर सभा के प्रधान एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने कहा कि शिवद्वार के निर्माण के लिए वह विधायक रामकरण काला और नगरपालिका प्रधान डा. गुलशन कवात्तरा का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को अ ली जामा पहनाने में पार्षद नवनीत कौर व प्रभजीत सिंह जीता का को भी साधुवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इस शिवद्वार में जिस किसी ने भी सहयोग किया है शिवभक्त सदैव उनके ऋणि रहेंगे।