फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The form of Lord Shri Krishna cannot be defined: Bharti

भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप को नहीं किया जा सकता परिभाषित : भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The form of Lord Shri Krishna cannot be defined: Bharti
कुरुक्षेत्र। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से हुडा ग्राउंड के नज़दीक सेक्टर 10 में आयोजित श्री कृष्ण कथामृत के पांचवें दिन साध्वी कालिंदी भारती ने भागवत कथा के कई दिव्य रहस्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का व्यक्तित्व इतना विराट है कि उसे किसी एक परिभाषा में परिभाषित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

कहीं तो वे वृंदावन की निकुंज गलियों में गो चराते गोपालक है,कहीं अपनी बांसुरी की सुर लहरियों सें सबको मोहित करने वाले बंसी बजैया,कहीं ग्वाल सखाओं के साथ गोपियों के घर से माखन चुराने वाले माखन चुरैया, कभी अपनी कनिष्ठिका पर गोवर्धन को धारण करने वाले गोवर्धन धारी,कभी अधर्मी कंस, शिशुपाल इत्यादि के प्राण हरने वाले यदुवीर है तो कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में अर्जुन को गीता का उपदेश देने वाले योगेश्वर परम योगी।
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि प्रत्येक मानव स्वयं को दोराहे पर पाता है-जिसे शास्त्र व ग्रन्थों में श्रेय मार्ग - सर्व कल्याणकारी मार्ग व प्रेय मार्ग अर्थात ऐंद्रिय सुखों से भरपूर स्वार्थ व विनाश से भरपूर मार्ग कहते है। साधारण शब्दों में एक आत्मा का मार्ग है व दूसरा मन का। एक सुलझन की ओर ले जाता है और एक उलझन की ओर । इन्हीं के बीच फंसकर सही चयन न कर पाने की दशा ही तनााव, उदासी व क्षोम का कारण है जिससे अनेक मनोवैज्ञानिक व्याधियां उत्पन्न होती हैं। यही आधुनिक समाज की समस्या है। यदि हम स्वयं को पहचानें, भीतर उठने वाली अंतरात्मा की चीत्कार सुने, उस पर अमल करें तो निश्चय ही समस्याओं का समाधान हो जाए। इसके लिए आवश्यकता है कथा में साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों का गायन किया। इस मौके पर रंजीत सिंह सर संघ चालक आर एसएस, प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान कुलपति श्री कृष्णा आयुष विश्विद्यालय, डीपी चौधरी उपाध्यक्ष जिला परिषद् , राजवंत कौर प्रेजिडेंट कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed