फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The flow of devotion in Shyam Tali Sankirtan

Kurukshetra News: श्याम ताली संकीर्तन में बही भक्ति की रसधारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The flow of devotion in Shyam Tali Sankirtan
कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम की पूजा करते श्यमप्रेमी। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्याम जगत की अग्रणी संस्था समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा मतीसा हाउस थानेसर में 539वां श्री श्याम ताली संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में श्याम प्रेमियों ने भजनों के साथ-साथ ताली बजाते हुए हाजिरी लगाई। खाटू की गलियों में मेरे श्याम का बसेरा है..., फाल्गुन आयो रे चलो श्याम के द्वारे..., कीर्तन की है रात बाबा, आज थान्नै आणौं है..., लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण में तुम्हारी..., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया..., और हम तो बाबा के भरोसे चलते है...इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि आयोजक कुशाल वर्मा परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गायक गौरव शान ने मधुर भजनों से समां बांधा। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिन-प्रतिदिन श्यामप्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। आरती में रामकुमार वर्मा, मुनीश मित्तल, अनिल मित्तल, मनोज गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, मोहित तायल सहित अन्य श्यामप्रेमी शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed