फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The flood affected area was surveyed due to the breaking of Markanda embankment

Kurukshetra News: मारकंडा तटबंध टूटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The flood affected area was surveyed due to the breaking of Markanda embankment
इस्माईलाबाद। गांव नैसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती मारकंडा का तटबंध टूटने से प्रभावित नैसी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे तैयार रहना होगा। जनता को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार व प्रशासन हर समय तत्पर है। उनके साथ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, उपायुक्त कुरुक्षेत्र नेहा सिंह भी रहीं।

भारती ने बाद में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में उपमंडल पिहोवा के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से सभी प्रबंधों तथा व्यवस्थाओं की फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जलभराव की समस्या आ रही है, वहां पर मरम्मत कार्य तुरंत प्रभाव से करवाएं। इस कार्य में लापरवाही या देरी सहन नहीं की जाएगी तथा यदि कोई अधिकारी अपने कार्य में दुरुस्त न पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी पानी की निकासी का प्रबंध नहीं वहां पर दिन-रात कार्य करके उस जगह को दुरुस्त करवाया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि लगातार फील्ड में जाकर बरसाती पानी की निकासी के साथ-साथ वहां पर सड़कों का जायजा लें। इस मौके पर उन्होंने वीरवार को नैसी, टबरा, जलबेहड़ा, झांसा आदि गावों का दौरा किया तथा वहां लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed