फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The first budget meeting of Haryana Sikh Gurudwara Management Committee today in Kurukshetra

Kurukshetra: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की पहली बजट बैठक आज, 106 करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर

Wed, 25 Jun 2025 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Jun 2025 12:45 PM IST
सार

बैठक में गुरुद्वारों के रखरखाव, प्रबंधन, और धर्म प्रचार से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बजट के आवंटन और गुरुद्वारों की संपत्ति व सेवाओं के बेहतर प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
The first budget meeting of Haryana Sikh Gurudwara Management Committee today in Kurukshetra
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की पहली बजट बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की पहली बजट बैठक आज कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी। बैठक में करीब 106 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगने की संभावना है। यह बैठक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में होगी और शाम करीब पांच बजे तक चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बैठक में भाग लेने के लिए कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल सहित अन्य सदस्य कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही अकाल पंथक मोर्चा के सदस्य भी बजट पर चर्चा और बहस करने की तैयारी के साथ बैठक स्थल पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन




बैठक में गुरुद्वारों के रखरखाव, प्रबंधन, और धर्म प्रचार से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बजट के आवंटन और गुरुद्वारों की संपत्ति व सेवाओं के बेहतर प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह बैठक HSGMC के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों के कार्यकाल की पहली बजट बैठक है, जिसके निर्णय हरियाणा के गुरुद्वारों के संचालन और विकास को प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed