{"_id":"69c2ef42ba1c7132b704e6e0","slug":"the-finance-committee-discussed-the-budget-of-rs-170-crore-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-152097-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फाइनेंस कमेटी की बैठक में 170 करोड़ के बजट पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फाइनेंस कमेटी की बैठक में 170 करोड़ के बजट पर मंथन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फाइनेंस कमेटी की बैठक लेते कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान। संवाद
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में मंगलवार को वित्त समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने की। इसमें वर्ष 2026-27 के बजट की स्वीकृति के लिए मंथन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय का लगभग 170 करोड़ का बजट अनुमान प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट समिति के समक्ष रखी गई। वर्ष 2025-26 के लिए करीब 75 करोड़ का संशोधित बजट भी पेश किया।
कुलपति वैद्य धीमान ने कहा कि यह बजट विश्वविद्यालय के समग्र विकास का रोडमैप है। शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान गतिविधियों के विस्तार और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। संसाधनों का प्रभावी और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करते हुए आयुष शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
कुलसचिव प्रो. तोमर ने कहा कि बजट का उद्देश्य विश्वविद्यालय की प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना और विभिन्न योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करना है। वित्तीय अनुशासन और योजनाबद्ध व्यय के माध्यम से विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक में वित्त अधिकारी अशोक ग्रोवर, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव तिलक मेहता, आयुष विभाग की उपनिदेशक डॉ. सुषमा नैन, सीए दीपक राणा, तपीश गोयल, डीन ऑफ आयुर्वेद प्रो. सीमा रानी, डीन ऑफ होम्योपैथी प्रो. अश्वनी आर्य और वरिष्ठ लेखा अधिकारी नरेश बावा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। फाइनेंस कमेटी की बैठक लेते कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान। संवाद- फोटो : संवाद
विज्ञापन