फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The fiery of Brahmasarovar resonated with the verses of the Gita

गीता के श्लोकों से गूंजी बह्मसरोवर की फिजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The fiery of Brahmasarovar resonated with the verses of the Gita
मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच वीरवार को विधिवत अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने गीता ग्रंथ का पूजन कर छह दिवसीय महोत्सव का आगाज किया। इस दौरान गीता के श्लोकों से ब्रह्मसरोवर और आसपास की फिजा गूंज उठी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत सरस और क्राफ्ट मेला दो दिसंबर को ही शुरू हो गया था, जो कि 19 दिसंबर तक चलेगा। लेकिन महोत्सव के मुख्य आयोजन नौ से 14 दिसंबर तक होंगे। इसमें जहां 55 हजार विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन वैश्विक गीता पाठ होगा, वहीं उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला और हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति से छाप छोड़ेंगे। इसके अलावा महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, ब्रह्मसरोवर की महाआरती, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके तहत पहले दिन वीरवार को महोत्सव के आगाज पर विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का हरियाणवी परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ अभिनंदन किया गया। साथ ही अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोकनृत्यों से सभी को आकर्षित किया। वहीं राज्यपाल सहित अन्य मेहमानों ने सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, 48 कोस प्रदर्शनी, विश्व गुरु भारत प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए। इस मौके पर महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं केडीबी सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, डीसी मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, एसपी डॉ. अंशु जैन, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed