फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The farmer was hit by a car, died on the spot

साइकिल पर घास लेकर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The farmer was hit by a car, died on the spot
गुहला-चीका रोड पर गांव इस्हाक के नजदीक खेत से साइकिल पर घास लेकर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। कार का पहिया किसान के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय बलदेवा राम वासी इस्हाक के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पिहोवा में दर्ज शिकायत में गुरदीप सिंह वासी इस्हाक ने बताया कि रविवार सुबह पर अपने पिता बलदेवा राम के साथ साइकिल पर घास लेने के लिए खेत में गए थे। घास लेकर वे घर की तरफ जा रहे थे। तभी चीका की तरफ से एक कार चालक तेजी से अपनी कार को चलाता हुआ आया और उसके पिता की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता सड़क पर गिर गए और कार का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के पश्चात कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed