फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The executive committee will arrange marriages for four poor daughters every year: Dr. Langyan

हर वर्ष चार गरीब बेटियों की शादियां कराएगी कार्यकारिणी : डॉ. लांग्यान

Tue, 14 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 14 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The executive committee will arrange marriages for four poor daughters every year: Dr. Langyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। डॉ. अंबेडकर भवन एवं छात्रावास कार्यकारिणी हर वर्ष चार गरीब लड़कियों की शादी कराएगी। डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर ही दो लड़कियों की शादी करवाई जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए जर्मन भाषा व साइबर क्राइम कोर्स भी शुरू कराया जाएगा।
कमेटी प्रधान राम भगत लांग्यान ने बताया कि जिन लड़कियों के माता-पिता नहीं हैं या जिनके पिता नहीं हैं, ऐसी लड़कियों के संरक्षक डॉ. अंबेडकर भवन में आवेदन दे सकते हैं। भवन कार्यकारिणी पात्रता के आधार पर लड़कियों का चयन करेगी। छात्रों के लिए नए रोजगार परक कोर्स सामाजिक कार्यों के साथ-साथ भवन ने छात्रों को आधुनिक ज्ञान और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि भवन में जल्द ही जर्मन भाषा का डिप्लोमा कोर्स और साइबर क्राइम का कोर्स भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. लांग्यान ने कहा कि इन नए कोर्स से योग्य छात्र लाभ उठा सकेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अपने कॅरिअर को बेहतर बना सकेंगे। डॉ. अंबेडकर भवन का यह कदम न केवल गरीब लड़कियों के जीवन को संवारने में मदद करेगा बल्कि छात्रों को भी आधुनिक कौशल से लैस कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा। इस मौके पर एसपी सरोहा, डॉ. कुलदीप सिंह, संतोष बाला, लक्ष्मी चंद, श्याम लाल, राम कुमार खरकाली, सुनीता, सत्य पाल सिंहमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed