Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The employee said that the numbering work was incomplete even after three days.

Kurukshetra News: कर्मचारी बोले- तीन दिन में भी नंबरिंग का काम अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The employee said that the numbering work was incomplete even after three days.
कुरुक्षेत्र। जनगणना करने के लिए पहुंची शिक्षिका। स्वयं
कुरुक्षेत्र। जनगणना का काम कर रहे कर्मचारियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब कर्मचारी सर्पाकार तरीके से घरों की मैपिंग के नजरी नक्शे में ऐसे उलझे हैं कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक नंबरिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है। कर्मचारियों के लिए एक-एक घर को ढूंढ पाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं विभाग की ओर से मिली मैप किट के बाद तीन दिन के भीतर अपना अलग से मैप बनाना था लेकिन वह काम भी काफी कर्मचारियों का पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिला कर्मचारियों को हो रही है। कई महिला कर्मचारियों की ड्यूटी उनके स्कूल से 30 किलोमीटर की दूरी तक लगाई गई है। कई महिला कर्मचारियों का कहना है कि सर्पाकार मैपिंग काफी परेशान करने वाली है। इसमें एक घर एक गली में है तो दूसरा वहां से दूसरी गली में जिससे घर ढूंढने में परेशानी आ रही है। साथ ही दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर न निकलना अलग से समस्या बना हुआ है।
विज्ञापन

नजरी नक्शे के लिए शिक्षक व कर्मचारी पांच दिन से गांव और शहरों में घूम-घूमकर खाका तैयार कर रहे हैं। इसमें किस घर के आगे कच्ची गली है, कितने मकान हैं, किस इलाके में लोग रह रहे हैं आदि जानकारी शामिल की जा रही है। इससे इस नक्शे को सुपरवाइजर के पास जमा करवाने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैपिंग के बाद ही शुरू होगी जनगणना : शिक्षिका नीलम ने बताया कि जैसे ही सर्पाकार मैपिंग का काम खत्म होकर घरों को नंबरिंग मिल जाएगी, उसके तुरंत बाद एप के माध्यम से जनगणना का काम शुरू किया जाएगा। इसमें 34 सवाल पूछे जाएंगे। अगर मकान किराये पर है और उसको नंबरिंग मिली हुई है तो वहां दो बार जनगणना होगी। पहली घर के मालिकों की और दूसरी किराएदारों की।

कुरुक्षेत्र। जनगणना करने के लिए पहुंची शिक्षिका। स्वयं

कुरुक्षेत्र। जनगणना करने के लिए पहुंची शिक्षिका। स्वयं

कुरुक्षेत्र। जनगणना करने के लिए पहुंची शिक्षिका। स्वयं

कुरुक्षेत्र। जनगणना करने के लिए पहुंची शिक्षिका। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed