{"_id":"62d86e4c7df4fb6fc84d1957","slug":"the-duty-of-the-inspectors-changed-simultaneously-the-areas-allotted-by-picking-up-the-slips-kurukshetra-news-knl1153078111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ बदली दरोगाओं की ड्यूटी, पर्चियां उठवाकर आवंटित किए क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ बदली दरोगाओं की ड्यूटी, पर्चियां उठवाकर आवंटित किए क्षेत्र
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था में बुधवार को एक बड़ा फेरबदल करते हुए सभी सफाई दरोगाओं के वार्ड और क्षेत्र में बदलाव किया है। 40 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी दरोगाओं के वार्डों को एक साथ बदल दिया गया है। सफाई दरोगाओं का चयन भी उनके कहे अनुसार नहीं बल्कि वार्ड का चुनाव पर्चियां डालकर किया गया। विधायक सुभाष सुधा ने अपनी देखरेख में दरोगाओं के नाम की पर्चियां बनवाई और उसके बाद एक-एक करके सभी दरोगाओं से एक-एक पर्ची उठवाई। इस पर्ची में वार्ड का एरिया लिखा हुआ था। जिस दरोगा ने जो पर्ची उठाई उसके अनुसार ही अब उसे सफाई का कार्य करना होगा। इस दौरान विधायक ने साफ कहा कि कोई भी दरोगा अपना वार्ड या एरिया बदलवाने के लिए नहीं कहेगा।
जानकारी के अनुसार शहर के 31 वार्डों में 13 दरोगा सफाई व्यवस्था संभाले हुए हैं, उनके अंतर्गत करीब 450 सफाई कर्मचारी काम करते हैं। कई बार एक दो एरिया का दरोगा इधर से उधर कर दिया जाता है। एक साथ सभी दरोगों के क्षेत्र बदलना वो भी पर्ची के अनुसार एक बड़ा कदम है। सफाई दरोगाओं ने विधायक के सामने सफाई के कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामान जैसे कस्सी, कमानी, तलवारें, पंज्जे, डोंगे व झाड़ू न होने की समस्या रखीं। इस पर विधायक ने तुरंत जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा को फोन कर तुरंत समस्या का हल करने को कहा। जिस पर आयुक्त ने कहा कि उन्हें जल्द ही सारा सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस मौके पर एओ मनोज चहल, एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, नप अधिकारी केएल बठला, सफाई निरीक्षक संजय कुमार, निर्वतमान ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवीदयाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सैनी, राममेहर शास्त्री व नप कर्मचारी उपस्थित रहे।
एरिया बदलने से सफाई का कार्य होगा अच्छा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि एरिया बदलने से निश्चित रूप से सफाई का कार्य और अच्छा होगा। चुनाव के जरिए सभी 13 दरोगाओं का एरिया बदला गया है।
इन वार्डों में रहेगी सफाई दरोगा की ड्यूटी
अब सफाई दरोगा की नए रोस्टर के अनुसार ही सफाई की ड्यूटी रहेगी, जिसमें सफाई दरोगा कृष्ण की ड्यूटी वार्ड नंबर 21 में रहेगी। इसी प्रकार वार्ड नंबर 05 व 07 में किशोरी, वार्ड नंबर 27 व 28 में कर्मबीर, वार्ड नंबर 03 में सुरेंद्र, वार्ड नंबर 31, 2 व 3 में पवन, वार्ड नंबर 08, 12, 15, 17 में राकेश, सभी सेक्टरों में संजय, वार्ड 19 में बलवान, वार्ड 30 में सुभाष, वार्ड 20 में राजेंद्र, वार्ड 2 में विकास और वार्ड 7 में जुम्मन सफाई दरोगा की ड्यूटी रहेगी।