फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The DTP team destroyed the construction done in an illegal shop

Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने एक अवैध दुकान में किए निर्माण को किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The DTP team destroyed the construction done in an illegal shop
लाडवा। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति
लाडवा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने राजस्व संपदा में तीन जगहों पर लगभग 14 एकड़ में पनप रही तीन अवैध कालोनियों व 200 वर्गमीटर में पनप रही एक अवैध दुकान को जिला प्रशासन की ओर से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि राजस्व संपदा लाडवा के गांव बन में रादौर रोड पर स्थित लगभग तीन एकड़, गांव निवारसी पिपली में 200 वर्ग मीटर में स्थित एक दुकान, गांव ईशरगढ़ में बाबैन रोड पर स्थित लगभग तीन एकड़, गांव दर्रा कला में एनआईटी के सामने स्थित लगभग आठ एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनियों को उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने लाडवा में राजस्व संपदा लाडवा में गांव बन में रादौर रोड पर स्थित लगभग तीन एकड़,गांव ईशरगढ़ में बाबैन रोड पर स्थित लगभग तीन एकड़, गांव दर्रा कला में एनआईटी के सामने स्थित लगभग आठ एकड़ में पनप रही तीन अवैध काॅलोनियों में बनी सड़कें, सीवरेज और मेनहोल और गेट के अवैध निर्माण के साथ-साथ गांव निवारसी पिपली में 200 वर्ग मीटर में स्थित एक दुकान को जेसीबी की मदद से हटाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा लाडवा में तीन जगहों पर लगभग 14 एकड़ में पनप रही तीन अवैध काॅलोनियों व 200 वर्गमीटर में पनप रही एक अवैध दुकान के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed