{"_id":"5820cf594f1c1bfb02b38514","slug":"the-drive-to-make-the-city-polythene-free-kurukshetra-stiff-np-administration-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की मुहिम को लेकर सख्त हुआ नप प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की मुहिम को लेकर सख्त हुआ नप प्रशासन
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की मुहिम को लेकर सख्त हुआ नप प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की कवायद में नगर प्रशासन अब सख्ती के मूड में आ गया है। 1 नवंबर से पूर्ण प्रतिबंध लगने के बाद पहली बार नगर परिषद की टीम ने सोमवार को एक साथ 70 से ज्यादा दुकानों पर छापा मारा है। इस छापेमारी में टीम ने 85 किलो पॉलिथीन जप्त की है। हालांकि फिलहाल किसी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। लेकिन इससख्ती के बाद से ही दुकानदारों में हडकंप मच गया है। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद भी शहर में इसका उपयोग धड़ल्ले से चल रहा था। जिस पर अमर उजाला ने 3 नवंबर को खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद डीसी के निर्देश पर छापेमारी की गई।
सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर में पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की। टीम ने रेहड़ियों सहित 70 से ज्यादा दुकानों पर छापेमारी की । डीसी सुमेधा कटारिया ने बताया कि धर्म और पर्यटन स्थली कुरुक्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया गया है। इस उदेश्य को लेकर सभी दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग के लिए 1 नवंबर तक का वक्त दिया गया था। इसके बाद पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लागू हो गया है। लेकिन इसके बाद भी शहर में पॉलिथीन का उपयोग धड़ल्ले से जारी था।
डीसी के आदेश के बाद उतरी टीम
बताया जाता है कि डीसी सुमेधा कटारिया के निर्देश मिलने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने नप के सीएसआई रुपरविंद्र विश्नौई और एसआई कर्मचंद के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी की। टीम ने सब्जी मंडी, मेन बाजार सहित अन्य बाजारों में करीब 70 से ज्यादा दुकानों पर छापे मारे है। डीसी कटारिया ने बताया कि इस दौरान करीब 85 किलो पॉलीथिन बरामद किया है।
विज्ञापन
सहयोग की है जरूरत
डीसी कटारिया ने कहा कि इस शहर को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए सामाजिक, धार्मिक, अन्य संस्थाओं सहित आमजन के सहयोग की निहायत जरुरत है। जब लोग दुकानदारों से सामान को पॉलीथिन की मांग नहीं करेंगे और सामान को घर से लेकर आए कपड़े या अन्य किसी वस्तु से बने थैले में लेकर जाएंगे तो आधी से ज्यादा समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन इसके लिए सभी को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने बताया कि अतंरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान भी ब्रहमसरोवर और आस-पास के क्षेत्र में किसी को भी पॉलीथिन व इससे से सम्बन्धित अन्य वस्तुओं का प्रयोग करने, बेचने और ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
अमर उजाला ने उठाया था मामला
गौरतलब है कि अमर उजाला ने 26 अक्टूबर को पॉलिथीन पर प्रतिबंध पर लोग है कि मानते नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 1 नवंबर तक की मियाद खत्म होने के बाद 3 नवंबर को भी पॉलिथीन प्रतिबंध बेअसर, अब होगा जुर्माना शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें नगरीय प्रशासन की इस ओर अनदेखी को उजागर किया गया था। इस खबर के प्रकाशित होने के साथ ही नगर प्रशासन ने प्रतिबंध को लागू कराने के लिए टीम बनाने और दुकानदारों पर जुर्माने की बात कही थी। हालांकि इस पहली छापेमारी में पॉलिथीन जब्त किया गया है। फिलहाल किसी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है।