फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The doorbell rang at night and bullets were fired

Kurukshetra News: रात डोर बेल बजाई और बरसा दीं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
The doorbell rang at night and bullets were fired
कुरुक्षेत्र/लाडवा। सोमवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक उप प्रधान के घर के बाहर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। इससे जानमाल का नुकसान बच गया लेकिन पूरा परिवार व आसपास के लोग दहशत में आ गए। दोनों नकाबपोश बदमाश फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस को मौके से गोलियों के सात खोल बरामद हुए है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक उप प्रधान अंकुश गोयल ने बताया कि वह लाडवा की वीआईपी कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। सोमवार रात को वह खाना खाने के बाद परिवार सहित लेट गया था। रात लगभग 11:00 बजे मैन गेट की डोर बेल सुनाई दी। जैसे ही वह नीचे जाने लगा तो उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब उसने सीसीटीवी कैमरे में फुटेज चेक की तो दो हमलावर युवक दिखाई दिए। जिनमें एक युवक बाइक पर बैठा हुआ था जबकि दूसरा युवक दनादन गोलियां चला रहा था। गोलियां चलाने के बाद दोनों नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अंकुश गोयल ने बताया कि वह लाडवा में इमीग्रेशन सेंटर चलाता है। उसकी न तो किसी से दुश्मनी है और न ही उसे कोई धमकी भरा कॉल आया है। वह खुद हैरान है कि इतनी बड़ी वारदात को कोई कैसे अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन


जब थाना प्रभारी नरेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को वीआईपी कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके से गोलियों के सात खाली खोल मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी व साइबर क्राइम की सहायता से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। पुलिस ने दोनों अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed