{"_id":"5774230a4f1c1b576179b509","slug":"the-dn-best-students-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएन की छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएन की छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बीकॉम की छात्राओं का मुंह मीठा कराती डॉ. विजय लक्ष्मी
- फोटो : Amar Ujala
केयू द्वारा घोषित बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में दयानंद (डीएन) महिला कॉलेज की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बीकॉम पंचम सेमेस्टर की छात्राओं जसविंद्र कौर, प्रियंका, रचिता सलूजा, दीपिका गोयल, शिवानी बूखन ने केयू की योग्यता सूची में क्रमश: द्वितीय, छठा, दसवां, ग्यारवां और बारहवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. रामप्रकाश ने छात्राओं की सराहना की। प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन