फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   the district police caught 17 criminals and sent them to jail

स्पेशल पखवाड़े के तहत जिला पुलिस ने 17 भगोड़े अपराधी पकड़कर भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
the district police caught 17 criminals and sent them to jail
जिला पुलिस ने स्पेशल पखवाड़ा चलाकर 17 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस सभी भगोड़े अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस महानिदेशक अपराध हरियाणा पंचकूला के आदेशानुसार जिला पुलिस ने 16 से 31 अगस्त तक भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल अभियान चलाया था। 15 दिन के अभियान के तहत सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, सीआईए-1 और 2 और पीओ स्टाफ को पीओ व बेल जंपर को पकड़ने के आदेश दिए गए थे। इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने कुल 17 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिसमें चार पीओ तथा 13 बेल जंपर को पुन: गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस अभियान में सबसे ज्यादा सात बेल जंपर और एक पीओ को पीओ स्टाफ ने पकड़ा है।
विज्ञापन

दुर्घटना के मामले में 14 साल से भगोड़ा अपराधी काबू
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि कृष्ण कुमार वासी मांडी को जिला कुरुक्षेत्र थाना सादर थानेसर में वर्ष 2001 में दर्ज एक दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत से जमानत मिलने उपरांत वह अदालत की नियमित सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर नहीं हुआ था। कार्रवाई करते हुए अदालत से वर्ष 2007 में उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। पीओ स्टाफ ने भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, सीआईए-2 ने भगोड़े अपराधी जय भगवान वासी अफगान पट्टी कैथल को गिरफ्तार किया है। जय भगवान कैथल में वर्ष 2012 में दर्ज लेन-देन के एक मामले में स्पेशल जेएमआईसी कुरुक्षेत्र धर्मपाल की अदालत से जमानत पर था। 4 दिसंबर 2012 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। 31 अगस्त को सीआईए-2 भगोड़े अपराधी जय भगवान को पुन: गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed