फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The district in the dark zone has seen a drop in groundwater level by an average of 45 meters.

Kurukshetra News: भूजल स्तर में डार्क जोन में जिला औसतन 45 मीटर तक गिरा स्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The district in the dark zone has seen a drop in groundwater level by an average of 45 meters.
कुरुक्षेत्र। प्रोफेसर कालोनी के एक घर में लगा आरओ। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में भूजल का संकट गहराता जा रहा है। विभागीय आंकड़े के अनुसार जिले का औसत भूजल स्तर अब 40 से 45 मीटर तक पहुंच गया है। इसके कारण पूरा जिला अति दोहन की श्रेणी में आते हुए डार्क जोन में चिह्नित हो गया है। जून 2025 में लिए गए आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वर्ष की तुलना में स्तर करीब एक मीटर और नीचे गिरा है। हालांकि विभाग का कहना है कि भूजल अभी भी पीने योग्य है लेकिन कई ट्यूबवेलों में खारापन आने से लोग आरओ और बोतलबंद पानी पर निर्भर हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा भूजल का प्रयोग धान की फसल में कर रहे हैं। ऐसे में अब अगर भूजल के अंधाधुंध दोहन को नहीं रोका गया तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में बरसात भी सामान्य होने के कारण भूजल रिचार्ज भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शहर में लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगे ट्यूबवेलों का पानी भी हल्का खारापन दिखाने लगा है। इससे लोगों को पीने के पानी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खास तौर पर शाहाबाद, इस्माईलाबाद और पिपली ब्लॉक में खारापन की समस्या बढ़ रही है। परिणामस्वरूप ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग घरेलू आरओ सिस्टम और बोतलबंद पानी पर पूरी तरह निर्भर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एक सामान्य परिवार को अब मासिक पानी पर 800-1500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपूर्ति किए जा रहे पानी को अन्य कामों के उपयोग में लिया जा रहा है।
विभाग ग्राउंड वाटर सेल प्रभारी महाबीर सिंह के अनुसार जिले में भूजल अभी भी पीने योग्य है। जिले में भूजल की निगरानी के लिए 105 आंकलन केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र हर मौसम में स्तर मापते हैं और डेटा को राज्य स्तर पर भेजते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार मुख्य कारण धान जैसी पानी की अधिक खपत वाली फसलों का अत्यधिक बोना, पुरानी सिंचाई प्रणाली और वर्षा जल का अपव्यय है।

कुरुक्षेत्र। प्रोफेसर कालोनी के एक घर में लगा आरओ। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रोफेसर कालोनी के एक घर में लगा आरओ। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रोफेसर कालोनी के एक घर में लगा आरओ। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रोफेसर कालोनी के एक घर में लगा आरओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed